इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 टी20 विश्व कप 2025 का फाइनल

नई दिल्ली
टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 टी20 विश्व कप 2025 का फाइनल खेला गया। इस मैच को एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया ने जीता। 9 विकेट से साउथ अफ्रीका के अंडर 19 विश्व कप चैंपियन बनने के सपने को भारत ने चकनाचूर कर दिया। इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

हालांकि, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि टीम महज 82 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 83 रनों के लक्ष्य को 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। फाइनल समेत लगातार सात टीम ने जीते हैं। गोंगडी त्रिषा ने फाइनल में 44 रनों की पारी खेली और 3 विकेट भी अपने नाम किए। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड भी त्रिषा को ही मिला।

आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल टीम इंडिया ने जीत लिया है। 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को रौंदकर लगातार दूसरी बार भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया है। गोंगडी त्रिषा 44 रन और सानिका चालके 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। सिर्फ एक विकेट भारत का जी कमलिनी के रूप में गिरा। टीम इंडिया आईसीसी वुमेंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बेहद करीब है। 10 ओवर में ही टीम का स्कोर 70 के पार हो चुका है और सामने सिर्फ 83 रनों का लक्ष्य है। एक विकेट भारत का गिरा है।

पावरप्ले भारत के नाम
फाइनल मैच में टीम इंडिया ने अपनी पारी का पावरप्ले अपने नाम किया। कुल 44 रन 83 रनों के जवाब में बनाए और सिर्फ एक ही विकेट गंवाया। गोंगडी त्रिषा दमदार लय में नजर आईं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति