एसए20 : डरबन सुपर जायंट्स ने 11 रन की रोमांचक जीत के साथ किया अपने अभियान का अंत

जोहान्सबर्ग
डरबन सुपर जायंट्स ने वांडरर्स में जोबर्ग सुपर किंग्स पर 11 रन की रोमांचक डीएलएस जीत के साथ सीजन-3 में अपने अभियान का अंत किया। इस नतीजे के साथ जेएसके ग्रुप स्टेज लॉग स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रहा और बुधवार को सेंचुरियन में एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामना करेगा। डीएसजी के हेनरिक क्लासेन ने 47 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाकर मेहमान प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया। इस प्रक्रिया में, क्लासेन एसए-20 में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

क्लासेन ने केन विलियमसन (22) के साथ 43 गेंदों पर 64 रन और वियान मुल्डर (नाबाद 30) के साथ 43 गेंदों पर 70 रन की दो मजबूत साझेदारियां की, जिससे डीएसजी 173/4 पर पहुंच गया। सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुथो सिपामला ने एक बार फिर 1-12 के चार ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का बड़ा विकेट भी शामिल था।

बारिश के कारण जेएसके के रन-चेज में जब बाधा आई और मेजबान टीम का स्कोर 3.1 ओवर के बाद 31/1 था। जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो जेएसके की पारी को 16 ओवर की कर दिया गया और उनके सामने नया लक्ष्य 147 रनों का रखा गया। डीएसजी के लेग स्पिनर नूर अहमद ने 3-25 के शानदार स्पेल से जेएसके को पीछे धकेल दिया और खेल फिर से शुरू होने के बाद घरेलू टीम वापसी नहीं कर पाई।

डीएसजी ने रूकी सीजे किंग को भी एसए20 डेब्यू का मौका दिया और युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के डबल व्हाइट-बॉल विश्व चैंपियन मोइन अली का विकेट लेकर अपनी पहली बड़ी सफलता हासिल की। लेकिन इसके बाद डोनोवन फरेरा क्रीज पर आए और जेएसके के इस ऑलराउंडर ने सिर्फ 21 गेंदों पर सीजन 3 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया, जिससे अंतिम चार गेंदों पर लक्ष्य 17 रन रह गया। हालांकि, डीएसजी के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस ने फरेरा और सिपामला को लगातार गेंदों पर आउट करके मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति