चुनाव जीतने के लिए रावण की तरह प्रपंच रचेंगे कांग्रेस और केजरीवाल : डॉ. मोहन यादव

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली की विकासपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, एवं मालवीय नगर विधानसभाओं में जनसभा व प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर नांगलोई विधानसभा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव में अब लगभग 48 घंटों का समय बाकी है। लेकिन इस दौरान हमें सतर्क रहना है। रावण की तरह सोच रखने वाले लोग फिर नाटक करने आएंगे। ये सोने का मृग दिखाएंगे। इनकी नीयत खराब है। ये चुनाव जीतने के लिए कई तरह के प्रपंच रचेंगे। लेकिन ये कितने ही षडयंत्र रच लें, आपको इनके झांसे में नहीं आना है। यहां मौजूद हर व्यक्ति ये संकल्प ले कि जब तक आखिरी वोट न पड़ जाए, कमल सिपाही बनकर तैनात रहना है। हर व्यक्ति अपने आपको नरेंद्र मोदी मानते हुए तब तक सक्रिय रहे, जब तक अंतिम वोट न डाल दिया जाए।

हमारे देवताओं के खिलाफ राक्षसी ताकतें फिर माया फैला रही हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे बीच में दो देवता हुए हैं, भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण। इन दोनों ने ही अपने जीवन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। इनके खिलाफ आसुरी शक्तियों ने खूब झूठी माया फैलाई। एक के तो दस सिर थे, जो हर बार अलग मुंह से नया झूठ बोलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच लाखों सालों का अंतर था और वह समय हमने नहीं देखा है। आज फिर राक्षसी ताकतें वैसी ही माया फैला रही हैं। लेकिन हमें भगवान राम और कृष्ण के लिए, सत्य के लिए, मानवता के लिए, सबकी बेहतरी के लिए, सबको साथ लेकर चलने के लिए और देश को महान बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताना है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत एक विशाल देश है और दुनिया का सबसे युवा देश भी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है, जहां जनता अपने वोट से सरकार बनाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में तीसरी बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार केन्द्र में बनी है और ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से काम करती है, सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से आज तक कोई मुख्यमंत्री तो छोड़िये, सांसद-विधायक भी नहीं बना, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना दिया।

सबको साथ लेकर चलती है भाजपा सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए बिता दिया। उन्होंने कहा कि मैं आजाद ही जीया हूं और आजाद ही मरूंगा। उन्होंने खुद को गोली मारकर अपना जीवन बलिदान कर दिया। इसी तरह सरदार भगत सिंह ने देश में जनतंत्र की स्थापना और राजशाही सत्ता के प्रतीक अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए अपना बलिदान दे दिया। चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी, लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने आप को भारतमाता के चरणों में समर्पित कर दिया। दुर्भाग्य से जैसे ही अंग्रेज गए, तो कांग्रेस आ गई। देश की सत्ता एक घर में ही केंद्रित हो गई। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि देश में जब भी प्रधानमंत्री बनता था, वो कांग्रेस के इसी परिवार से बनता था। आम जनता के बीच से कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बना। हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान इसलिए दिया था ताकि जनता का ही कोई व्यक्ति, जनता के वोट से शासन कर सके। लेकिन दुर्भाग्य से किसी आम व्यक्ति को इस पद तक पहुंचने नहीं दिया गया। यह कांग्रेस का चरित्र है। दुर्भाग्य से कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी आ गई।  

रावण की तरह प्रपंच रच रहे केजरीवाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माता सीता जब भगवान राम के साथ वनवास काट रही थी, तब रावण ने माता सीता के हरण के लिए षडयंत्र रचा। उसने स्वर्ण मृग का रूप रखकर भोली-भाली माता सीता को अपनी माया में फंसाया। अपनी माया से भगवान राम और लक्ष्मण जी को कहीं और भिजवा दिया और स्वयं भिक्षा मांगने पहुंच गया। केजरीवाल भी वर्तमान समय का रावण है। इसकी निगाह सत्ता प्राप्ति पर है और इसके लिए ये कई तरह के प्रपंच रच रहा है। अपनी जिद पूरी करने के लिए इसने दिल्ली को कहां से कहां पहुंचा दिया। पहले कहता था मैं दो कमरे में रह लूंगा, फ्लैट में रह लूंगा। फिर कहा मैं कोई राजनीतिक दल नहीं बनाउंगा। कुर्सी हासिल करने के लिए इसने दिल्ली को गर्त में गिरा दिया। आज हर तरफ कचरे के पहाड़ खड़े हो रहे हैं। पानी के अभाव में यमुना जी के आंसू बह रहे हैं। लेकिन ये इतनी मोटी चमड़ी वाले हैं कि इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अब दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि यहां भी कमल खिलाना है। दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाना है। दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाना है।

प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र व संविधान को और मजबूत कर रहे हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी व मध्यप्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय के समर्थन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में हर वर्ग के लिए प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास, यह केवल कहने की बात नहीं, केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में स्पष्ट दिख रहा है। प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र को गौरवान्वित करने के साथ संविधान को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संविधान का अपमान और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता सबक सिखा रही है, दिल्ली चुनाव में भी जनता फिर एक बार सबक सिखाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री नलिन कोहली सहित बडी संख्‍या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने किया रोड शो
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली की नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी श्री मनोज शौकीन के समर्थन में आयोजित रोड शो में सहभागिता कर आमजन से कमल खिलाने का आग्रह किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति