गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर पहुँचे महाकुम्भ ; वसंत पंचमी पर लगाई संगम में डुबकी

 प्रयागराज,

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने कुंभ मेले के दौरान कई महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, वहाँ कई अखाड़ों के साधु-संतों से मुलाकात की और हजारों श्रद्धालुओं के लिए ध्यान-सत्र का आयोजन किया।

2 फरवरी की सुबह, सबसे पहले गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग कैंप से 800 मीटर की दूरी पर स्थित नागवासुकी घाट पर देश विदेश से पहुँचे अनुयायियों के साथ गंगा स्नान किया। उसके बाद गुरुदेव सीधे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे  जहां उन्होंने बाबा से  मुलाकात और आध्यात्मिक चर्चा की। इस अवसर पर बजरंगदास मार्ग सेक्टर 8 में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में रूद्र पूजा और गणेश होम का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गुरुदेव आज स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के प्रयागराज आश्रम पहुँचे, जहां उन्होंने उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। दोपहर 12 बजे गुरुदेव ने संगम पर श्रद्धा की डुबकी लगाई उसके बाद दिगंबर अखाड़े के साधु संतों से मुलाकात की।

गुरुदेव की ओर से श्री श्री तत्त्व द्वारा भंडारे का आयोजन कर रहे विभिन्न साधु-संतों को 10 टन खाद्य सामग्री दान की गई, जिसमें बिस्किट, घी, सोया बड़ी आदि शामिल थे। आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में भी हर दिन भंडारा चलाया जा  रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।

आज वसंत पंचमी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विशेष भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें लाखों भक्तों को भोजन कराया जा रहा है।

शाम को, मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुदेव ने कहा, “यह कुंभ मेला एक अद्भुत अनुभव है, जो हर व्यक्ति के लिए अपनी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का एक शानदार अवसर है। यह दुनिया को दर्शाता है कि कैसे विभिन्न आस्थाएं और संप्रदाय एक साथ रहकर पूजा-पाठ कर सकते हैं। आज जहां दुनिया धर्मों और मान्यताओं के बीच संघर्ष कर रही है, उन्हें यहां आकर विविधता में एकता का सजीव उदाहरण देखना चाहिए।”

वसंत पंचमी की संध्या पर आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग सभागार में एक भव्य सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को ध्यान कराया।

आगामी 4 फरवरी को, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर महाकुंभ की पवित्र धरती प्रयागराज से पूरे विश्व को ऑनलाइन सामूहिक ध्यान कराएंगे, जिसमें 180 देशों से करोड़ों लोग जुड़ेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति