लाइव शो के दौरान सोनू की पीठ में उठा भयानक दर्द, कराहते हुए पूरा किया शो

पुणे

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी पीठ में भयानक दर्द उठा। ऐसा लगा कि रीढ़ की हड्डी में सूई जैसा चुभ रहा है। पर सिंगर ने कॉन्सर्ट पूरा किया और अपने फैंस को निराश नहीं किया।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वो कराहते हुए भी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दिन रहा, लेकिन संतुष्टि भरा रहा। वो कहते हैं, 'मैं गा रहा था और हिल रहा था, जिससे ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह से इसे संभाल लिया। मैं कभी भी लोगों की अपेक्षा से कम नहीं करना चाहता या कम नहीं देना चाहता। मुझे खुशी है कि ये सब ठीक रहा।'

संगीत उस्ताद ने आगे कहा, 'लेकिन बहुत भयानक दर्द था, बहुत भयानक, ऐसा लग रहा था जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर वह जरा सी भी हिलती तो रीढ़ में घुस जाती। सरस्वती जी ने कल रात मेरा हाथ पकड़ा था।'

फैंस को हुई सोनू निगम की चिंता
51 साल के सिंगर ने सोनू निगम ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया, फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, 'सरस्वती मां अपने पसंदीदा बच्चे का साथ कैसे नहीं दे सकतीं?' दूसरे ने लिखा, 'चाहे कुछ भी हो जाए, आपको कोई नहीं रोक सकता!'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति