शेफाली शाह की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री

मुंबई

एक्ट्रेस शेफाली शाह की पॉपुलर वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच एक खबर सामने आई है कि इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड हासिल कर चुके इस वेब शो में हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। वो इस शो में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। यानी अब डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का सामना हुमा से होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, Delhi Crime 3 अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। पोर्टल ने खुलासा किया कि हुमा कुरैशी शो इस वेब शो में हुमा कुरैशी को शामिल किया गया है, जो शेफाली शाह के सामने खड़ी नजर आ सकती हैं। उनका मुकाबला शेफाली शाह के किरदार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी से होगा।

निगेटिव रोल में नजर आएंगी हुमा!
इस रिपोर्ट में हुमा कुरैशी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने सीरीज में निगेटिव रोल में कास्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'जब प्रोड्यूसर्स ने मुझे इस इंटरनेशनल लेवल पर फेमस शो के तीसरे सीजन के लिए निगेटिव रोल के लिए संपर्क किया तो मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही थी।'

तनुज चोपड़ा ने दिया तीसरे सीजन का डायरेक्शन
इस शो में शेफाली शाह, हुमा कुरैशी के अलावा रसिका दुग्गल नीति सिंह के रोल में अपना किरदार फिर दोहराएंगी। राजेश तैलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र के रूप में वापसी करेंगे। तीसरे सीजन का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। यह सीरीज दिल्ली में जघन्य अपराधों की पुलिस जांच को दिखाती है। पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंग रेप पर आधारित था और दूसरे सीजन में कच्छा बनियान गिरोह के अपराधों को दिखाया गया था।

'दिल्ली क्राइम 3' रिलीज डेट?
इस शो को इसी साल नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन 1 फरवरी को शेफाली शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'लाइट्स, कैमरा, टुडम- आप आने वाली चीजों के लिए तैयार नहीं हैं। 3 फरवरी को #NextonNetflixIndia पर जानें क्या है। #DelhiCrimeS3OnNetflix पर एक नजर डालें।'

हुमा कुरैशी की अपकमिंग मूवी
बता दें कि हुमा कुरैशी ने OTT पर 'महारानी' और 'मिथ्या' जैसे शोज में दमदार एक्टिंग की है। फिल्मों की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ 'जॉली एलएलबी 3' में देखा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति