बिजली ठप: लखनऊ एयरपोर्ट पर घंटे भर मचा रहा हाहाकार, 2 क्रू मेम्बर लिफ्ट में फंसीं

लखनऊ

लखनऊ में अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बिजली सप्लाई ठप होने से हाहाकार की स्थिति हो गई। उस वक्त दो एयरलाइंस की क्रू मेम्बर लिफ्ट में रहीं। बिजली ठप होने से लिफ्ट बीच में ही फंस गई। टर्मिनल के डिपार्चर हॉल में लोग चेकइन नहीं कर पा रहे थे। बीप के आवाज के साथ कम्प्यूटर बंद हो गए। फ्लाइटों का टाइम जैसे-जैसे करीब आ रहा था यात्री आते जा रहे थे लेकिन चेकइन न होने से कतारें लग गईं।

पावर सप्लाई 7:50 के करीब अचानक ठप हो गई। बैकअप की कोई व्यवस्था भी काम नहीं आई। ऐसे में 10 मिनट के भीतर ही समूचे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। एयरलाइंस की क्रू मेम्बर करीब 24 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। किसी तरह उनको बाहर निकाला गया। ऑटोमैटिक गेट चैनल काम नहीं कर रहे थे। एक तरफ यहां से उड़ान भरने को तैयार यात्रियों की लम्बी कतारें डिपार्चर हॉल में लगी हुई थीं। दूसरी ओर अराइवल में भी लम्बी कतारें थीं। दूसरे शहरों की उड़ानों से एयरपोर्ट पहुंचे लोगों समान के लिए जद्दोजहद करते दिखे। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एयरपोर्ट पर कई बार हंगामे की स्थिति हुई। कन्वेयर बेल्ट ठप हो जाने से किसी का सामान नहीं पहुंच पाया। ऐसे में तीनों बेल्ट के आसपास बड़ी संख्या में यात्री हंगामा करने लगे। एयरलाइंस स्टाफ उनको समझाने का प्रयास करता दिखा।

सीसीएसआईए प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बिजली जाने के कारण यात्रियों को आने-जाने में थोड़ी देरी हुई। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम शीघ्र बिजली बहाल करने में सफल रही। उल्लेखनीय है की उड़ान संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति