राजस्थान-जोधपुर में संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

जयपुर।

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले में विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मंत्री श्री पटेल ने कालबेलिया कॉलोनी, नयापुरा चौखा में स्व. श्रीमती तारा मूंदड़ा की स्मृति में निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि— “शिक्षा समाज के समग्र विकास की कुंजी है। यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे भविष्य निर्माताओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाजनक वातावरण प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है, और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस विद्यालय भवन के निर्माण में भामाशाह श्री दामोदर दास मूंदड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने 10 कमरे, अंडरग्राउंड, हॉल एवं अन्य भवन संरचनाओं के संपूर्ण निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मंत्री श्री पटेल ने भामाशाह श्री दामोदर दास मूंदड़ा का सम्मान किया और कहा कि समाज के समर्पित नागरिकों का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

चौखा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ—
मंत्री श्री पटेल ने ग्राम चौखा में नवीन राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा—“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। इस नवीन स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कृतसंकल्पित है।” उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस स्वास्थ्य केंद्र को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाएँ और रोगियों को आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराएँ।

समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता—
मंत्री श्री पटेल ने इन कार्यक्रमों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और आमजन से उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य युवाओं के सपनों को साकार कर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।” इस अवसर पर अधिकारिगण, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति