हाईवा ने बाइक सवार को ठोकर मार खंभे से जा टकराई, केबिन में घंटों फसे रहे ड्राइवर-हेल्पर

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक ओवरलोड रेत से भरी हाईवा बाइक सवार को ठोकर मारते हुए एक लोहे के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का सामने का हिस्सा पूरी तरह से अंदर धंस गया, और उसमें बैठे चालक और परिचालक दोनों अंदर फंस गए. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने दोनों को बाहर निकाला.

बता दें, यह हादसा टाउनशिप और पावर हाउस को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां भारी वाहनों को पहले ही प्रतिबंधित किया गया था. तेज रफ्तार हाईवा सेक्टर 1 से नंदिनी जाने वाले ओवर ब्रिज पर आ रहा था. जैसे ही हाईवा ब्रिज से नीचे उतरा, वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बीएसपी कर्मचारी को ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति