चाकूबाजी के 7 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

बिलासपुर

न्यायधानी के सरकण्डा थाना क्षेत्र में रविरात हुई चाकूबाजी के 7 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपी मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहाजद खान ने छट्ठी कार्यक्रम के दौरान 3 लोगों से आपसी विवाद के चलते मारपीट और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

जानकारी के अनुसार, सरकण्डा के अशोक नगर मुरूम खदान निवासी ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर (23 वर्ष), पिता दयादास मानिकपुरी ने बीते दिन 2 फरवरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात में करीब 9.30 बजे खाना खाकर घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले का संजू दौड़ते हुये आया और बताया कि पप्पू साहू के घर छट्ठी कार्यक्रम के दौरान श्रवण साहू और मुन्नू खान लोगों से झगड़ा विवाद हो रहा है. इस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो श्रवण साहू को उक्त 7 आरोपी मिलकर लात मुक्के डंडे से मारपीट कर रहे थे.

ओमप्रकाश ने मारपीट को रोकने की कोशिश की, तो रिंकू खान ने पीछे से पकड़ा और मुन्नू खान मेरी हत्या करने के नियत से चाकू निकालकर पेट में ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचाया, इसी बीच पीछे से भी किसी ने उसके सिर पर डण्डे से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया.

प्रार्थी ओमप्रकाश ने शिकायत में यह भी कहा कि सभी 7 आरोपियों ने एक राय होकर श्रवण साहू और मुझे हत्या करने के नियत से मारपीट और चाकू से हमलाकर मौके से फरार हैं.

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अप.क्र. – 195/2025, धारा – 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस,  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर सभी फरार आरोपियों की पतासाजी कर आज धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल किया है, जिसके बाद सभी को आज न्यायालय में पेश किया गया है.

आरोपियों की पहचान:

01. मोह. मुख्तार खान उर्फ मुन्नू पिता करीम खान उम्र 19 वर्ष.
02. मोह. मिराज उर्फ रिंकू पिता मोह. अन्नू उम्र 21 वर्ष.
03. अकबर खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष.
04. असरफ खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष.
05. सलमान उर्फ बौना खान पिता मुन्ने खान उम्र 24 वर्ष.
06. खिजाम खान पिता सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष.
07. सहाजद खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान उम्र 20 वर्ष.

    सभी निवासी अशोक नगर एकता कालोनी सरकण्डा,थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.).

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति