अली गोनी अपने फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ देखने पहुंचे थिएटर

मुंबई

हाल ही में अली गोनी अपने फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' देखने मुंबई के एक थिएटर पहुंचे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म देखने को लेकर सिनेमाहॉल IONX से जुड़ा खराब अनुभव का जिक्र किया। उन्हें ये फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकलना पड़ा।

बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट और एक्टर एली गोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कि देवा की स्क्रीनिंग बिना किसी प्री इन्फॉर्मेशन के लगभग 20 मिनट तक बार-बार रोकी गई।

फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा खराब हो गया
रविवार को वह शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'देवा' देखने पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा किरकिरा हो गया। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अपने खराब अनुभव देने के लिए आईनॉक्स थिएटर की आलोचना की और तस्वीरें शेयर कर फैन्स को इससे रूबरू कराया।

'ये तब से फिल्म अटकी हुई है, शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे'
अली गोनी ने रुकी हुई स्क्रीन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें शाहिद एक्शन सीक्वेंस के बीच पिटाई के बाद फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने INOX मूवी के इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया और इसी के साथ थम्स डाउन इमोजी भी लगाया। उन्होंने वीडियो में बताया कि वे फिल्म देखने के लिए इनॉर्बिट मॉल आए थे, लेकिन स्क्रीनिंग रोक दी गई थी। उन्होंने कहा, 'ये तब से फिल्म अटकी हुई है। शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे। ये INOX की हालत है भाई। देख लो।'

कहा- हम कभी वापस नहीं आ रहे हैं
उन्होंने कहा है,'ये पांच-पांच हजार के टिकट ले के, ये देखिये। बैंड! वो बोल रहे हैं 15-20 मिनट लगेंगे।' उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है @inoxmovies ने निराश किया और हम कभी वापस नहीं आ रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति