एक्टर सूरज पंचोली अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह हुए जख्मी

एक्टर सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। सूरज पंचोली एक एक्शन सीन कर रहे थे और इसी दौरान वह जल गए। उनकी जांघ पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि सूरज एक बेहद इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे और उसी वक्त हादसा हो गया।

'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज पंचोली मुंबई में फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे। एक्शन सीन के शूट के दौरान डायरेक्टर ने सूरज पंचोली को पायरोटेक्निक्स धमाके के ऊपर से जंप करने को कहा। लेकिन यह ब्लास्ट जैसे प्लान किया गया था, वैसे नहीं हुआ और शूट के वक्त से पहले ही हो गया, जिसकी चपेट में सूरज पंचोली आ गए।

 जांघ जली, दर्द से कराहते रहे सूरज पंचोली और किया शूट
ब्लास्ट में ज्यादा बारूद और गनपाउडर के इस्तेमाल के कारण सूरज पंचोली की जांघ और हेमस्ट्रिंग्स जल गईं। सूरज पंचोली को काफी दर्द हो रहा है। सेट पर एक मेडिकल टीम भी थी, ताकि वह एक्टर की स्थिति को मॉनिटर कर सके और शूटिंग जारी रहे। सूरज ने इस हादसे के बाद शूट से ब्रेक लेने से इनकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग करते रहे।

'केसरी वीर…' की कहानी और कास्ट
'केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ' को प्रिंस धीमान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक बायोपिक है और गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुई लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सूरज पंचोली का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा। उनके अलावा सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति