आंगनवाड़ी की व्यंजन सूची में बदलाव किया जाएगा, बच्चा चिकन और बिरयानी चाहता है: केरल सरकार

वाशिंगटन
एक आंगनवाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब खबर है कि इस वीडियो पर केरल सरकार की भी नजर पड़ी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ऐसे बाल देखभाल केंद्रों की व्यंजन या मेन्यू सूची में बदलाव किए जा सकते हैं।

राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने अपने 'फेसबुक' पेज पर शंकु नामक एक बच्चे का वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस तरह का अनुरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी की व्यंजन सूची में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे ने मासूमियत में यह अनुरोध किया है और इस पर विचार किया जा रहा है। शंकु, उसकी मां और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा, 'शंकु के सुझाव को ध्यान में रखते हुए व्यंजन सूची की समीक्षा की जाएगी।' जॉर्ज ने बताया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ियों के माध्यम सेN विभिन्न प्रकार के भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं।

वीडियो में टोपी पहने हुए बच्चे को मासूमियत से अपनी मां से कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह 'बिरनानी' (बिरयानी) और 'पोरिचा कोझी' (चिकन फ्राई) चाहिए।'

उनकी मां ने बताया कि घर पर बिरयानी खाते समय उन्होंने यह वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद यह व्यापक रूप से प्रसारित हो गया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति