मणिपुर में नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, गोला-बारूद बरामद किए

इंफाल
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान के दौरान विष्णुपुर और टेंग्नौपाल जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले में खुगा नदी के तट के पास फौगाकचाओ ममांग लेइकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, दो इंच का एक मोर्टार, दो एसएमजी कार्बाइन, मैगजीन सहित दो देसी नौ एमएम पिस्तौल, तीन हथगोले, दो आईईडी विस्फोटक, 20 जिलेटिन छड़ें और नौ एमएम के पांच कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के ‘खुयाथोंग क्रॉसिंग’ इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की। सुरक्षा बलों ने रविवार को टेंग्नौपाल जिले के दुथांग लाइचिंग में तलाश अभियान के दौरान मैगजीन सहित नौ एमएम की एक पिस्तौल, मैगजिन सहित एक एके-47 राइफल, .303 राइफल, 12 बोर राइफल (देसी) और अन्य गोला-बारूद बरामद किए।

मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से सोमवार को ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (सिटी मेइती) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 11 कारतूस, दो हथगोले और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थोकचोम लेईकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी) प्रोग्रेसिव’ के एक सदस्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। ‘प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल होने के आरोप में सोमवार को काकचिंग जिले के इरेंगबैंड हवाइरौ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

मणिपुर पुलिस ने सोमवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक- प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वबागई बाजार क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति