मोदी सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा है: चौहान

नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा की तरह है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कई सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब के भुगतान हो रहा है तथा यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चौहान ने कहा, ‘‘पहले की फसल बीमा योजना में खमियां थीं और उसके तहत दावों के भुगतान में छह महीने और साल भर का समय लगता था।’’ उन्होंने बताया कि अब इस व्यवस्था को बदला गया है और अगर बीमा कंपनी विलंब करेगी तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार में पुरानी फसल बीमा योजना के तहत दावे के निर्धारण की इकाई तहसील होती थी। इसका मतलब यह था कि पूरी तहसील में फसल बर्बाद होने पर ही बीमा की राशि मिलेगी। हमने इसमें बदलाव किया और फसल बीमा योजना की इकाई गांव को बनाया है।’’

चौहान ने कहा, ‘‘एक किसान का भी नुकसान होगा तो पूरी भरपाई होगी…मोदी है तो मुमकिन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए किसान की सेवा, भगवान की पूजा है।’’ चौहान ने सदन को यह भी बताया कि पहले फसल बीमा योजना सिर्फ एक बीमा कंपनी के जरिये संचालित होती थी, लेकिन अब कई बीमा कंपनियां इससे जुड़ी हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति