07113/07114 मचिलीपटनम -दानापुर-मचिलीपटनम कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप)

भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

भोपाल
 

रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07113/07114 मचिलीपटनम -दानापुर-मचिलीपटनम  कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 07113 मचिलीपटनम -दानापुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07113 मचिलीपटनम -दानापुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 08 एवं 16 फरवरी 2025 को मचिलीपटनम  स्टेशन से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 06.05 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए उसी दिन रात 23.55 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07114 दानापुर-मचिलीपटनम  कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07114 दानापुर-मचिलीपटनम  कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 10 एवं 18 फरवरी 2025 को दोपहर  15.15 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 07.10 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 03.00 बजे मचिलीपटनम  स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में गुडिवाड़ा जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, डोर्नाकल जंक्शन, महबूबाबाद, वारंगल, जमीकुंटा, पेद्दपल्ली जंक्शन, रामागुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 20 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति