ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चैपिंयस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया बड़ा हिंट

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैपिंयस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कमिंस की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पैट कमिंस के बाहर होने पर स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पीठ में तकलीफ के कारण अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे।

मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सेन से कहा, ''पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं कर सके हैं। इसका मतलब है कि हमें नया कप्तान चाहिए होगा। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दो खिलाड़ी हैं, जिनसे हम बात कर रहे हैं। जबकि हम पैट के साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी टीम बना रहे हैं। वे दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम नेतृत्व पद के लिए देखेंगे।''

उन्होंने आगे कहा, ''ये दोनों हैं। स्टीव ने यहां (पहले) टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यह इन दोनों के बीच है।" अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलने वाले कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अभी तक अभ्यास शुरू नहीं किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी।

वहीं चोट के कारण मेलबर्न और सिडनी टेस्ट से बाहर रहे हेजलवुड श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिये 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा हैं। हालांकि उनके भी टूर्नामेंट खेलने पर संशय है। किसी भी टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति