केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया

नई दिल्ली
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि मेहमान टीम लंबे प्रारूप में दाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी। चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 14 विकेट चटकाए और भारत की 4-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें गुरुवार से नागपुर में शुरू हो रही सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया।

पीटरसन ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘इंग्लैंड के बल्लेबाज एकदिवसीय में उनके (चक्रवर्ती के) खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे क्रीज पर अधिक समय बिता सकते हैं। यह लंबा प्रारूप है, हर गेंद पर शॉट खेलना जरूरी नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि यह (चक्रवर्ती को शामिल करना) एक बेहतरीन फैसला है।’’

पीटरसन ने टी20 में इंग्लैंड की हार को ‘विपदा’ करार दिया लेकिन कहा कि अगर शिवम दुबे के स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह पर समान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल किया जाता तो पुणे में सीरीज बराबर हो जाती।

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के नजरिए से यह निराशाजनक सीरीज थी। मुझे लगता है कि चौथे टी20 में अगर कनकशन सब्सटीट्यूट सही तरीके से किया गया होता तो शायद इंग्लैंड जीत जाता।’’ पीटरसन ने कहा, ‘‘वानखेड़े (अंतिम टी20 का आयोजन स्थल) में मुकाबले से पहले यह 2-2 से बराबर होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’ पीटरसन ने कहा कि भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह अब अभिषेक शर्मा पर प्रभाव डाल रहे हैं जिन्होंने उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी खेली।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शानदार है। उसमे (युवराज की) झलक थी… जाहिर है, अभिषेक पर अब युवराज का प्रभाव दिख रहा है। उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। यह मेरी अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी थी और मैंने बाद में उनसे यही कहा।’’ पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट रखने का तरीका खोजना होगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच के दौरे जैसे बड़ी प्रतियोगिताएं होनी हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति