भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल, इंग्लैंड को लग सकता है करारा झटका

नागपुर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ शुरुआती दो मैच से बाहर हो सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह इन मैचों में नहीं खेलेंगे, हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट होने की उम्मीद है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान तीसरे मैच में स्मिथ को पिंडली में समस्या हुई थी। उन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में जैकब बेथेल की जगह ली थी। हालांकि अंतिम दो मैचों में वह नहीं खेल सके। इंग्लैंड के पास वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग के लिए दो विकल्प (जोस बटलर, फिल सॉल्ट) मौजूद हैं। हालांकि बटलर ने चोट की वापसी के बाद विकेटकीपिंग नहीं है, जबकि फिल सॉल्ट ने बतौर विकेटकीपर सिर्फ तीन वनडे ही खेले हैं।

जो रूट वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं लेकिन स्मिथ को लेकर संशय बरकरार है। जो रूट रेहान अहमह की जगह लेने वाले थे लेकिन इंग्लैंड ने स्टार स्पिनर को वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी है। टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, जहां भारत लगातार स्पिनरों पर भरोसा कर रहा था तो वही इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतर रही थी।

नागपुर में होने वाले पहले वनडे में साकिब महमूद को अंतिम-11 में मौका मिला सकता है। साकिब महमूद को पुणे में खेले गए टी20 मैच में टीम में शामिल किया था। उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके थे। हालांकि उसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार को नागपुर में होगी। दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को होगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति