मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के युवाओं ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत कुल 5 पदकों पर कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने स्वर्णिम जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुश्री दिव्या पवार ने बॉक्सिंग के 54 किग्रा महिला इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। शुक्रवार को ताइक्वांडो के Kyorugi (54 किग्रा) इवेंट में श्री हरमन सिंह गिल ने रजत पदक अपने नाम किया। बॉक्सिंग में प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते। सुश्री मलिका मोर ने बॉक्सिंग के 50 किग्रा महिला इवेंट में एवं श्री हिमांशु श्रीवास ने 57 किग्रा पुरुष इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इसी तरह मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री माही लामा ने 57 किग्रा. महिला बॉक्सिंग इवेंट में दमदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति