कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलकर लड़ना चाहिए था, प्रधानमंत्री की आखिरी इच्छा रही होगी: संजय राउत

मुंबई
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को सत्ता मिलती दिख रही है। इस बीच INDIA अलायंस में भी खलबली है और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। उद्धव सेना और उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसे AAP के साथ एकजुट होकर लड़ना चाहिए था। वहीं चुनाव में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए जाने लगे हैं। उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री की आखिरी इच्छा रही होगी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में भी जीत मिल जाए। उद्धव ठाकरे सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलकर लड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा, लेकिन अलग-अलग थे।

संजय राउत ने कहा कि यदि ये लोग मिलकर चुनाव लड़ते तो काउंटिंग के शुरुआती एक घंटे में ही भाजपा की हार तय हो जाती। यही नहीं संजय राउत ने भले ही ईवीएम का नाम लेकर सवाल नहीं उठाया, लेकिन इशारों में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि शायद पीएम की आखिरी इच्छा थी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में जीत मिल जाए तो इसलिए हर मुमकिन कोशिश हुई और किसी भी तरह जीत पाने के प्रयास हुए। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भी संजय राउत, उद्धव ठाकरे जैसे लीडर्स ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ईवीएम के साथ धांधली की गई है। यही नहीं उनका कहना था कि आखिर वोट प्रतिशत में इलेक्शन के अगले दिन क्यों इतना ज्यादा इजाफा किया गया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति