सिंधु हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप से बाहर

नई दिल्ली
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु 11-16 फरवरी तक चीन के क़िंगदाओ में खेली जाने वाली बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप (बीएएमटीसी) के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। सिंधु ने खुलासा किया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, जिसे ठीक होने में उम्मीद से ज़्यादा समय लगेगा।

सिंधु ने एक्स पर लिखा, "मैं भारी मन से यह साझा कर रही हूं कि मैं बीएएमटीसी 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। 4 तारीख को गुवाहाटी में प्रशिक्षण के दौरान, मुझे अपनी हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। अपने देश के लिए भारी भरकम टेपिंग के साथ आगे बढ़ने के मेरे प्रयासों के बावजूद, एमआरआई से पता चला है कि मुझे ठीक होने में शुरू में जितना मैंने सोचा था, उससे थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा।'' उन्होंने कहा, "टीम को शुभकामनाएं। मैं बाहर से उत्साहवर्धन करूंगी।

भारत ने बीएएमटीसी के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था, जिसमें सिंधु ने टीम में अहम भूमिका निभाई थी। इस साल एक बार फिर महिला एकल में उनसे ही बढ़त लेने की उम्मीद थी। हालांकि, इंडिया ओपन से पहले सिंधु ने इस बात पर जोर दिया था कि इस साल उनका एक मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है। सिंधु के न होने की वजह से महिला एकल की जिम्मेदारी मालविका बंसोड़ पर आने की संभावना है, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं।

यह अभी भी अनिश्चित है कि सिंधु के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को चुना जाएगा या नहीं। भारत को बीएएमटीसी के ग्रुप डी में 2023 के उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ रखा गया है। टीम 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसके बाद 13 फरवरी को चीन के क़िंगदाओ में कॉन्सन जिमनैजियम में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अहम मुकाबला होगा।

भारतीय टीम :
पुरुष: लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, सतीश कुमार के।

महिलाएं: पीवी सिंधु (चोट के कारण बाहर), मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा जॉली, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रैस्टो, आद्या वरियाथ।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति