त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मैच में रचिन रविंद्र चोटिल हुए

लाहौर
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के पहले ही मैच में खराब फ्लड लाइट के कारण एक खिलाड़़ी घायल हो गया। पाकिस्तान के साथ हुए इस मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रविन्द्र को लगी इस चोट के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निशाने पर है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ठीक पहले हुए इस हादसे से पता चलता है कि कि पीसीबी की तैयारियों आईसीसी चैम्पियनशिप के लायक नहीं हैं। उसके मैदान अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हैं पर इसके बाद भी पीसीबी ने उनके तैयार होने का दावा किया है। कीवी खिलाड़ी को लगी चोट से साफ हो गया कि उसके मैदान अभी तक खेलने लायक नहीं बन पाए हैं। इस हादसे से खिलाड़ियों के मन में डर समा गया है।

त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का पहला मैच पाक और न्यूजीलैंड के बीच गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, लेकिन इस मैच में कीवी टीम के रविंद्र बुरी तरह से चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रचिन को यह चोट खराब फ्लड लाइट्स के कारण लगी, जिसकी वजह से वह कैच को सही तरह से देख नहीं पाए और गेंद उनके आंख के बिल्कुल पास में आकर लगी। गेंद लगते ही खून निकलने लगा और उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इसके बाद फौरन उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया। इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाक को उसी की धरती पर 78 रनों से हरा दिया। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स के पहले एकदिवसीय शतक से 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान पाकिस्तान की टीम फखर जमान के 84 रनों सहायता से 47.5 ओवर में 252 रन ही बना पाई।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति