सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर DCM और कंटेनर में भीषण टक्कर, हादसे में 3 की मौत

सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 3 लोगों की मौत हो गई। मछली लेकर मध्य प्रदेश से बस्ती जा रही डीसीएम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 128 किलोमीटर पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह पुत्र नारायण सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल पुत्र मेरुलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में कूरेभार सीएचसी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

घटना रात करीब 11:45 बजे की है, जब डीसीएम गोसाईगंज थानाक्षेत्र से होकर गौरा के पास पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। भटमई चौकी इंचार्ज ने यूपीडा कर्मचारियों की मदद से शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भटमई चौकी इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीएम बने सिंह (चालक) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम लिंबोदा, उज्जैन चला रहा था और कंडेक्टर तेजूलाल पुत्र मेरलाल, निवासी ग्राम काकड़ी, साजापुर बैठा। दोनों की मौके पर मौत हुई है। वहीं गोवर्धन प्रसाद पुत्र नीबू लाल प्रसाद निवासी देवरिया ने सीएचसी में दम तोड़ा है। ये माल लेकर घर वापस जा रहा था।उन्होंने ये भी बताया कि डीसीएम वाहन के मालिक मोहम्मद रफीक पुत्र बशीर खान मध्यप्रदेश के साजापुर का है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति