सुनील गावस्कर ने दिया सीधा जवाब, कब खेली जाएगी इंडिया वर्सेस पाकिस्तान बाइलेट्रल सीरीज?, जब तक बॉर्डर पर

नई दिल्ली
एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। राजनीतिक मसलों की वजह से यह दोनों टीमें बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आती है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी जिस पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था, वहीं टीम इंडिया तो 2005-06 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान अकसर भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इच्छा जताता रहा है, मगर भारत की ओर से कभी इसका पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया। इसका प्रमुख कारण बॉर्डर पर अशांति है। जब टीम इंडिया के लीजेंड सुनील गावस्कर से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने

सुनील गावस्कर से हाल ही में स्पोर्ट्स सेंट्रल पर पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘ड्रेसिंग रूम’ में यह सवाल पूछा गया था और उन्होंने कहा था कि जब तक सीमा पर शांति नहीं हो जाती, तब तक द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली पर बात नहीं हो सकती। सुनील गावस्कर ने कहा "सच कहूं तो जब बॉर्डर पर शांति होगी। अगर बॉर्डर पर शांति है, तो मुझे लगता है कि दोनों सरकारें निश्चित रूप से कहेंगी, 'देखिए, ठीक है, हमारे यहां कोई घटना नहीं हुई, बिल्कुल भी नहीं। तो चलिए कम से कम बातचीत से शुरुआत करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि कुछ बैक-चैनल कनेक्शन चल रहे होंगे। लेकिन आप देखना चाहते हैं कि जमीन पर और जमीन से बाहर क्या हो रहा है, क्योंकि हम घुसपैठ के बारे में सुनते हैं। यही कारण है कि भारतीय सरकार कह रही है, 'देखिए, शायद जब तक यह सब बंद नहीं हो जाता, हमें कुछ भी करने या बात करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।"

पाकिस्तान और यूएई में जारी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पहले सिर्फ पाकिस्तान के पास थी, मगर जब बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया तो आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल के आधार पर कराया। यह टूर्नामेंट अब पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति