अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, जाने लाहौर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज

नई दिल्ली
अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम होने वाला है। अगर ऑस्ट्रेलिया आज जीतता है या फिर मैच बारिश की भेंट भी चढ़ता है तो भी कंगारू टीम अगले राउंड में अपनी जगह बना लेगी, वहीं अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। आईए एक नजर गद्दाफी स्टेडियम के रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। टीमों ने सभी चार इनिंग्स में 300 रन का आंकड़ा पार किया है और उम्मीद रहेगी आगे भी बल्लेबाज यहां गेंदबाजों को डोमिनेट करते हुए नजर आएंगे। स्पिनरों को बीच के ओवर्स में कुछ मदद मिल सकती है वहीं पेसर्स की नजरें नई गेंद का फायदा उठाने पर होगी। कुल मिलाकर, बल्लेबाजों के लिए इस मैदान की पिच स्वर्ग से कम नहीं है। यहां वही टीम जीतेगी जो गेंदबाजी में कम रन खर्च करेगी। बात टॉस की करें तो यहां पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने चेज करते हुए जीता था, तो दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कोर डिफेंड किया था।

गद्दाफी स्टेडियम रिकॉर्ड और आंकड़े
मैच- 71
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 36 (50.70%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 33 (46.48%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 44 (61.97%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 25 (35.21%)
बिना परिणाम वाले मैच- 1 (1.41%)
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 356/5
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 257
अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान एक भी बार ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के बीच 50 ओवर फॉर्मेट में अभी तक 4 मुकाबले खेले गए हैं और हर बार कंगारुओं ने जीत दर्ज की है। आज अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति