दीप्ति शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम 3 मार्च को गुजरात जायंट्स, 6 मार्च को मुंबई और 8 मार्च को बेंगलुरु से भिड़ेगी

लखनऊ
वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के तीसरे सीजन में पहली बार यूपी वॉरियर्स की टीम अपने घरेलू मैदान, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेलेगी। टीम 28 फरवरी को लखनऊ पहुंची। दीप्ति शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम 3 मार्च को गुजरात जायंट्स, 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और 8 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

कप्तान दीप्ति शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने दो सीजन से अपने घरेलू मैदान पर खेलने का इंतजार किया है और अब यह सपना पूरा हो रहा है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा खास होता है, और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं टीम के कोच जॉन लुईस ने कहा कि यूपी वॉरियर्स की सफलता के लिए अनुकूलनशीलता (एडप्टेबिलिटी) महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम के पास संतुलित संयोजन है और खिलाड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं।

युवा खिलाड़ी वृंदा दिनेश ने कहा, यूपी वॉरियर्स के लिए खेलना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। मैंने अब तक इस अनुभव का पूरा आनंद लिया है और लखनऊ में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।

कैप्री स्पोर्ट्स की निदेशक जिनिशा शर्मा ने कहा कि यूपी वॉरियर्स न केवल क्रिकेट में बल्कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और खेल के विकास में भी योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि टीम यूपी क्रिकेट एसोसिएशन और स्कूलों के साथ मिलकर युवा लड़कियों को क्रिकेट से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।

यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल 2025 टीम
कप्तान: दीप्ति शर्मा (कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), चिनेल हेनरी, पूनम खमनार, किरण नवगिरे, दिनेश वृंदा, जॉर्जिया वोल, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, तहलिया मैकग्राथ, श्वेता सेहरावत, अंजलि सरवानी, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, आरुषि गोयल, क्रांति गौड़, गौहर सुल्ताना।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति