आज से भारत, ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका के बीच बधिर टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला का आगाज

नयी दिल्ली
भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की बधिर टीमों के बीच आज से नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जायेगी।
इस त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) की ओर से किया जा रहा है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय बधिर क्रिकेट टीमें दो से आठ मार्च तक होने वाली श्रृंखला में भाग लेंगी। त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद, भारतीय बधिर क्रिकेट टीम 10 से 12 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय पुरुष चयन समिति द्वारा चुनी गयी भारतीय बधिर क्रिकेट टीम की अगुवाई वीरेंद्र सिंह करेंगे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होने मैच से होगी और इसमें छह लीग मैच खेले जायेंगे। त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल आठ मार्च को होगा।
इस अवसर पर आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, “ यह त्रिकोणीय सीरीज विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह खेल की सच्ची भावना को प्रदर्शित करती है और तीन प्रमुख क्रिकेट देशों की बधिर क्रिकेट टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होगा। मेरी ओर से भी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनायें। मैं विशेष रूप से हमारी भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने के लिये उत्साहित हूं। यह हमारे खिलाड़ियों के लिये टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के रूप में स्थापित करने का बड़ा अवसर है। ”
भारतीय बधिर टीम इस प्रकार है: वीरेंद्र सिंह (कप्तान), उमर अशरफ (विकेट कीपर), अभिषेक सिंह, आकाश सिंह, यशवंत नायडू, संजू शर्मा, संतोष कुमार मोहपात्रा, कुलदीप सिंह, विवेक कुमार, सुदर्शन ई, कृष्णा गौड़ा (विकेटकीपर), एम. श्रमित, सिबुन नंदा, अंकित जांगिड़ और शरीक मजीद।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति