जल्द भरें फॉर्म नीट यूजी परीक्षा के इच्छुक कैंडिडेट्स, 7 मार्च को बंद हो जाएगी विंडो, मई में होनी है परीक्षा

नई दिल्ली
नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडिडेट्स को जल्द ही अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि, आगामी शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को इस एग्जाम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में लास्ट समय पर अप्लाई करने से कई बार सर्वर पर लोड बढ़ता और आवेदन करने में टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर देना चाहिए। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 07 फरवरी, 2025 को जारी किया गया था। सूचना जारी होने के बाद ही, आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब आगामी 07 मार्च, 2025 को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस समेत अन्य प्रोगाम में दाखिलाा मिलता है।

नीट यूजी परीक्षा के लिए देनी होगी ये एप्लीकेशन फीस  
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने वाले जनरल वर्ग के आवेदकों को 1,700 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, सामान्य- ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 1,600 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों 1,000 रुपये फीस देनी होगी।

कब होगी नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में कराई जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप 26 अप्रैल, 2025 तक जारी की जाएंगी। नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र 1 मई तक जारी किए जाएंगे।

नीट यूजी परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
नीट यूजी परीक्षा के संबंध में एनटीए ने से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक, कैंडिडेट्स 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल् पर विजिट कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति