जनकल्याणकारी और सर्वांगिंग विकास वाला होगा बजट : मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर

छत्तीसगढ़ में 3 मार्च को साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. इस बार के बजट में प्रदेशवासियों को क्या कुछ राहत मिलने वाली है, इसे लेकर खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाना है. इस बार का बजट जनकल्याणकारी बजट होगा, सर्वांगिंग विकास वाला बजट होगा. उन्होंने राज्य में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और राज्सव को लेकर भी चर्चा की.

मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि इस बार बजट में प्रदेशवासियों को राजस्व और खेल में भी कई सारे लाभ मिलेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी. इसके लिए समिति  अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. रिपोर्ट तैयार होने पर उसे आगे बढ़ाया जाएगा और फिर खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव भी मनाएंगे, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान भी करेंगे.  

‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’
वहीं बस्तर में ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ का आयोजन हो रहा है. इसे लेकर खेल मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है. सरकार योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. बस्तर में युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था. बस्तर ओलंपिक हर साल कराया जाएगा.

उन्होंने राजस्व से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व आम आदमी जुदा विषय है. ढाई करोड़ खसरा है. ऑनलाइन सिस्टम सहित टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है.

भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत कई किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है. इसे लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सीधी बातचीत की है. मुआवजा न मिलने के सवाल पर राजस्व मंत्री ने कहा कि भारतमाला परियोजना बहुत बड़ी परियोजना है. भू अर्जन की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति