अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

सिरोही

आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत चंद्रावती गांव में पहाड़ी पर स्थित अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर विभिन्न प्रकार का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना बीती रात करीब 11.05 बजे की है। एक-एक करके तीन चोर मंदिर के गेट पर लगा तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोर माताजी के मंदिर के पास रखी तलवार और मूर्ति शृंगारित विभिन्न प्रकार के सामान उतारकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी भी चोर ने शर्ट नहीं पहन रखी है। इसके साथ ही इन सबके मुंह ढके हुए हैं। मंदिर पुजारी सवेरे रोजाना की तरह यहां पूजा करने पहुंचे तो गर्भगृह के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। इसके साथ ही वहां सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों और रीको पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी।

चोरों के लगातार निशाने पर हैं धार्मिक स्थल
सिरोही जिले में बीते लंबे समय से चोर एक एक करके प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बनाकर चोरियां कर रहे हैं। आम लोगों द्वारा समय-समय पर पुलिस के आलाधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था को दुरुस्त करवाने सहित विभिन्न प्रकार की मांग भी की जाती है। मंदिर में चोरी की वारदात के बाद एक दो दिन पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आते हैं इसके बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। मंदिरों में चोरी की वारदात से आमजन में रोष व्याप्त है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति