एम.पी. ट्रांसको में आयोजित हुआ फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

जबलपुर
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्तियों के लिये एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के विशेष सहयोग से तरंग ऑडोटोरियम रामपुर में किया गया। कैंप के प्रारंभ में एम.पी. ट्रांसको के सलाहकार श्री अजय श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता श्री अतुल जोशी एवं श्री एस.सी. घोष ने वरिष्ठ महिला चिकित्सकों का स्वागत किया। एम.पी. ट्रांसको एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का फायदा उठाते हुये बड़ी संख्या में महिला कार्मिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कैंप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, पैथालॉजी चेकअप किया गया।

एम.पी. ट्रांसको की ओर से हेल्थ कैंप की संयोजक श्रीमती क्षमा शुक्ला के साथ श्री आर के दीक्षित,सुश्री अंजु नीखरे, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, श्रीमती नुसरत सिद्धकी, रिशिका उईके, श्री सुरेश त्रिवेदी, श्री इकबाल खान, श्री तरूण विजयकर, श्री सुमंत मिश्रा ने अपनी वालिंटियर सर्विसेस देकर कैंप को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. विनिता लूनावत, डॉ. अनुपमा पटेल, डॉ. अंशु साहनी, डॉ. राखी वाजपेयी, डॉ. निशा साहू के अलावा नर्सिंग आफिसर/फार्मिस्ट प्रतिभा डेविड, वर्षा नागेश्वर, दीप्ति चढ़ार, मीना ठाकरे, सरिता वर्मा, सरला धुर्वे, शिल्विया शर्मा, आश्रिता कुरैशी, सायनीय मालवीय, सोनम साहू एवं राहुल मेश्राम ने सहयोग किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति