पीएम मोदी ने नेताओं से संवाद किया, आगामी बिहार चुनाव में जीत का मंत्र दिया

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य बिहार के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. पटना स्थित बिहार बीजेपी के कार्यालय में करीब 70 मिनट तक चली इस बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से संवाद किया, आगामी बिहार चुनाव में जीत का मंत्र दिया.

पीएम मोदी ने नेताओं को बीजेपी की अब तक की यात्रा और पूर्वजों के बलिदान को यादन रखने की नसीहत दी और विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे को लेकर भी स्पष्ट लकीर खींच दी. बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने इस बैठक में कहा कि बीजेपी चार पीढ़ी के बाद यहां तक पहुंची है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. पूर्वजों के बलिदान याद रखिए, जिसके बाद हम आज यहां तक पहुंच पाए हैं.

उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले बागियों को भी बड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग चुनाव आता है, तो दूसरे दल में चले जाते हैं और फिर लौट के वापस अपनी पार्टी में चले आते हैं. ऐसे लोगों का महत्व घट जाता है. पार्टी में सबसे बड़ी पूंजी धैर्य है. धैर्य से हैं तो मान सम्मान मिलेगा. उन्होंने चुनाव में अपने बेटे या परिवार के लोगों के लिए टिकट की चाह रखने वालों को भी स्पष्ट संदेश दे दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में परिवारवाद नहीं होना चाहिए, जमींदारी प्रथा नहीं होनी चाहिए. आप नहीं तो आपके पुत्र, यह नहीं होना चाहिए. उन्होंने टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की बात कही और सवालिया अंदाज में मौजूद नेताओं से यह भी कहा कि कार्यकर्ता मेहनत क्यों करता है? उसे मेहनत का फल क्यों नहीं मिलना चाहिए?

पीएम मोदी ने टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं को लेकर लकीर खींचते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर ताकत होगी, तभी टिकट की दावेदारी होगी. नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी नेता उम्मीदवारी (टिकट) चाहते हैं, सोशल मीडिया पर उनके कम से कम 50 हजार से अधिक फॉलोवर होने चाहिए. पीएम मोदी ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ मजबूत कीजिए. बूथ मजबूत होगा, तभी चुनाव जीतेंगे. बूथ जीतो, बिहार जीतो. हर बूथ पर मन की बात लोगों को सुनाया जाना चाहिए.

उन्होंने नेताओं से कहा कि सरकार का काम जनता के बीच लेकर जाएं. सरकार के सकारात्मक कामकाज को जमीन पर जाकर लोगों को बताइए. लोगों को जागरूक करिए. पीएम मोदी ने नेताओं से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता जनता को बताने के लिए कहा. उन्होंने यह भी कहा कि हमने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को जिस तरह से पूरी दुनिया में बेनकाब किया, इसे लोगों के बीच जाकर बताइए. आतंकवाद के खिलाफ कैसे कार्रवाई हुई, यह बात भी लोगों को बताने की जरूरत है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति