गूगल CEO सुंदर पिचाई के पास किस देश की नागरिकता है, भारत या अमेरिका, जानिए

नई दिल्ली 
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का नाम तकनीकी दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे पिचाई ने अपनी शुरुआती शिक्षा भारत में पूरी की और फिर अमेरिका का रुख किया। IIT खड़गपुर से बीटेक, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस और व्हार्टन स्कूल से MBA करने के बाद उन्होंने टेक इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया।

गौरंगा दास से मुलाकात बनी चर्चा का विषय
हाल ही में लंदन के 'इंडिया ग्लोबल फोरम' में उनकी मुलाकात उनके पुराने मित्र और इस्कॉन भिक्षु गौरंगा दास से हुई। यह मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस दौरान सुंदर पिचाई ने मजाक में कहा, “आप मुझसे कहीं ज्यादा युवा दिखते हैं”, जिस पर गौरंगा दास ने जवाब दिया, “क्योंकि आप तनाव से जुड़े हैं, और मैं भगवान से।”

अब अमेरिका के नागरिक हैं सुंदर पिचाई
सुंदर पिचाई वर्तमान में अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ग्रहण कर ली है। भारत में नागरिकता अधिनियम-1955 के अनुसार, भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है। इसका मतलब है कि अगर कोई भारतीय नागरिक किसी अन्य देश की नागरिकता लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता स्वत: समाप्त हो जाती है।

OCI कार्ड से भारत से जुड़ाव
हालांकि, जो लोग भारतीय मूल के हैं और विदेशी नागरिक बन चुके हैं, उनके लिए भारत सरकार OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड जारी करती है। यह कार्डधारक भारत में वीजा-फ्री यात्रा, रहने, काम करने और संपत्ति खरीदने जैसे अधिकारों का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, वे वोट नहीं दे सकते, सरकारी नौकरी नहीं पा सकते, और संवैधानिक पदों पर नियुक्त नहीं हो सकते।

भारत के लिए आज भी गहरा जुड़ाव
सुंदर पिचाई अपने एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि "मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं, लेकिन भारत मेरे भीतर गहराई से बसा हुआ है।" उन्होंने बचपन की कठिनाइयों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके घर में रोटरी फोन पाने के लिए 5 साल इंतजार करना पड़ा और कैसे पानी की एक-एक बाल्टी के लिए लाइन लगानी पड़ती थी।

तकनीक से बदलाव का सपना
बचपन की इन्हीं परिस्थितियों ने सुंदर पिचाई को प्रेरित किया कि तकनीक ही वह शक्ति है, जो आम लोगों का जीवन बदल सकती है। आज वे गूगल के माध्यम से वही सपना साकार कर रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति