एमटीएस भर्ती 2025: पंजीकरण का अंतिम मौका आज, चूक न जाएं

 

जयपुर

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अब तक एसएससी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अब देरी न करें। आज (24 जुलाई 2025) इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC और CBN) पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू हुई थी और आज यानी 24 जुलाई 2025 को समाप्त होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे) तक जमा किया जा सकेगा। आवेदन सुधार विंडो 29 से 31 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे) तक सक्रिय रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षण 20 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025 के बीच निर्धारित है। परीक्षा शहर सूचना पर्जी परीक्षा दिवस से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन परीक्षा (10वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास यह योग्यता कट-ऑफ तिथि यानी 01-08-2025 तक या उससे पहले होनी चाहिए।

आयुसीमा
    एमटीएस के लिए 18-25 वर्ष (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.08.2000 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो)।
    सीबीआईसी और सीबीएन, राजस्व विभाग में हवलदार और विभिन्न विभागों में एमटीएस के कुछ पदों के लिए 18-27 वर्ष (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो)।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान 25-07-2025 (23:00 बजे) तक किया जा सकता है।

 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    कंप्यूटर आधारित परीक्षण
    फिजिकल टेस्ट
    दस्तावेज सत्यापन

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन प्रदान किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति