सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर! 300+ पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं से B.Tech तक, सैलरी दमदार

भोपाल 

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने कुल 346 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, संयंत्र सहायक, कार्यालय सहायक, सुरक्षा गार्ड जैसे कई पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर 23 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता पदानुसार

इस भर्ती के तहत पदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक, डिप्लोमा तथा इंजीनियरिंग डिग्री तक निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech की डिग्री मांगी गई है। वहीं कुछ पदों के लिए 3 से 5 वर्षों तक का अनुभव भी अनिवार्य किया गया है।
चिकित्सा और कार्यालय संबंधित पदों के लिए योग्यता

मेडिकल ऑफिसर के पद हेतु उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री और मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल में स्थायी पंजीकरण होना चाहिए। कार्यालय सहायक व अन्य प्रशासनिक पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है। इसके अलावा जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी या हिंदी में शॉर्टहैंड परीक्षा 80 शब्द प्रति मिनट की गति से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश राज्य के आरक्षित वर्गों जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (नॉन क्रीमी लेयर), और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam), फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 15,500 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। यह वेतनमान पद, योग्यता और अनुभव के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति