अग्निवीर CEE रिजल्ट की तारीख और चेक करने की प्रक्रिया यहां देखें

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित किया गया था और अब परीक्षार्थी इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो Indian Army Agniveer Result 2025 इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. रिजल्ट कब आएगा, कहां मिलेगा और कैसे चेक करें — यहां जानिए पूरी डिटेल.

कब आ सकता है रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निवीर परीक्षा का परिणाम जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है. हालांकि, फिलहाल इंडियन आर्मी की ओर से रिजल्ट की कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपना परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देख पाएंगे. इंडियन आर्मी किसी को भी व्यक्तिगत तौर पर रिजल्ट नहीं भेजेगी.

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
    सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
    होमपेज पर ‘Agniveer CEE Result 2025’ लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
    अब अपने रीजन के अनुसार संबंधित मेरिट लिस्ट के PDF लिंक पर क्लिक करें.
    लिस्ट डाउनलोड होते ही आप उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं.

क्या होगा रिजल्ट के बाद?
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अब फिजिकल टेस्ट (PET/ PST) के लिए बुलाया जाएगा. इंडियन आर्मी की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा की संभावित तारीखें 8 और 9 नवंबर 2025 रखी गई हैं.

किन पदों के लिए हो रही है भर्ती?
इस बार अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

    अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
    अग्निवीर टेक्नीशियन
    अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं व 8वीं पास)
    अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल
    महिला मिलिट्री पुलिस (अग्निवीर जीडी)
    हवलदार एजुकेशन (आईटी, साइबर, भाषा विशेषज्ञ आदि)
    सिपाही फार्मा
    जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) धार्मिक शिक्षक (पंडित, मौलवी, ग्रंथी आदि)
    JCO केटरिंग, हवलदार ऑटो कार्टो आदि

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं, वे समय-समय पर आर्मी की वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. आधिकारिक जानकारी सिर्फ joinindianarmy.nic.in से ही लें.

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति