RPSC में बंपर वैकेंसी: 1,015 पदों पर भर्ती शुरू, सब-इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा अवसर

जयपुर 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके जरिए  पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 1,015 पदों पर भर्ती की जाएगी. अगर आप इस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कब से शुरू होगा आवेदन
इस पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन 10 अगस्त से शुरू हो गए हैं और आवेदन की लास्ट डेट 8 सितंबर है. 

कितना लगेगा आवेदन फीस 
इस पोस्ट पर आवेदन के लिए 600 रुपये लगेंगे. वहीं, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, सहरिया, दिव्यांग और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 400 रुपये लगेंगे. 

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से 1015 पोस्ट भरें जाएंगे.

सब-इंस्पेक्टर (एपी): 896 पद
सब-इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया: 4 पद
अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के लिए उप-निरीक्षक (एपी): 25 पद
सब-इंस्पेक्टर (आईबी): 26 पद
प्लाटून कमांडर (आरएसी): 64 पद

यहां चेक करें क्वालिफिकेशन
अगर आप इस पोस्ट पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

यहां चेक करें आयु सीमा
इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए. ओबीसी कैंडिडेट को आयु सीमा में छुट दी जाएगी. वहीं, एससी और एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. 

कितनी मिलेगी सैलरी 
अगर आप इस पोस्ट के लिए सेलेक्ट होते हैं तो आपको पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें 4200 रुपये का ग्रेड पे शामिल है.

कैसे होगा सेलेक्शन
सेलेक्शन के लिए पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा. अगर आप पास हो जाते हैं तो आपका इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू के बाद 
मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

कैसे करें आवेदन 
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
वहां होम पेज पर Apply ऑप्शन पर क्लिक करें.
वहां मांगी गई सभी डिटेल भरें.
इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
सबसे लास्ट में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति