कैट परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऑनलाइन टेस्ट 30 नवंबर को

नई दिल्ली

भारतीय प्रबंध संस्थानों (IIMs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष कैट परीक्षा 30 नवंबर 2025 को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

कैट 2025 का आयोजन 30 नवंबर 2025 को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://limcat.ac.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा के माध्यम से IIMs के अलावा कई गैर-IIM संस्थान भी अपने विभिन्न मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश देते हैं।

नोट करें तिथियां

प्रक्रिया

तिथि/समय

पंजीकरण प्रारंभ

01 अगस्त 2025 (10:00 बजे)

पंजीकरण समापन

13 सितंबर 2025 (5:00 बजे)

प्रवेश पत्र डाउनलोड

05 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक

परीक्षा तिथि

30 नवंबर 2025

परिणाम की घोषणा (अनंतिम)

जनवरी 2026 का पहला सप्ताह

योग्यता और आरक्षण नीति
कैट 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जरूरी है, लेकिन केवल पात्रता पूरी करना चयन की गारंटी नहीं है। कैट 2025 में विभिन्न आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। विशेष ध्यान दें कि पंजीकरण के बाद श्रेणी में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कितना लगेगा पंजीकरण शुल्क?
कैट 2025 में पंजीकरण हेतु सामान्य, ईडब्ल्यूएस, और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2600 रुपये निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1300 रुपये है। एक अभ्यर्थी चाहे जितने भी IIMs में आवेदन करें, उन्हें शुल्क केवल एक बार देना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र और शहरों का चयन
इस वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन देशभर के लगभग 170 शहरों में किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार 5 परीक्षा शहरों का चयन करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि अंतिम परीक्षा केंद्र का निर्धारण कैट प्राधिकरण के विवेकाधिकार पर निर्भर करेगा, और शहरों की सूची में समय-समय पर बदलाव भी संभव है।
 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति