बाढ़ के पानी में बहा युवक, हादसे के बाद मचा हड़कंप

खैरागढ़

खैरागढ़ में बाढ़ के पानी ने इसबार एक जिंदगी भी छीन ली. इतवारी बाजार क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास 20 वर्षीय युवक अमित यादव तेज बहाव में बह गया. वह दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था और मंदिर की छत से कूदकर खेलते समय पानी की तेज धार में फंस गया. उसके साथ दो अन्य युवक भी बहे थे, जो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अमित लापता हो गया. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. रातभर पुलिस ने खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली. SDRF की टीम रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

अमित यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था. कुछ महीने पहले उसके पिता का निधन हुआ था और वह तीन बहनों व मां का एकमात्र सहारा था. घर में मातम पसरा है, मां बेसुध है और बहनें सदमे में हैं. इस हादसे के बाद सवाल प्रशासन की लापरवाही पर तो उठे ही हैं, लेकिन खैरागढ़ की बाढ़ समस्या की जड़ कहीं गहरी है, शहर में नाले और नदियों पर सालों से चले आ रहे अतिक्रमण. विशेषज्ञ और स्थानीय लोग वर्षों से चेताते आ रहे हैं कि शहरी सीमा के भीतर जहां-तहां नालों और जल निकासी मार्गों पर कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे बाढ़ के पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिलता. नतीजा — हर साल बारिश आते ही शहर जलमग्न हो जाता है, और जान-माल की तबाही होती है. शहर की हालत कोई नई नहीं है. हर साल यही दृश्य दोहराए जाते हैं, बारिश, बाढ़, राहत की खानापूर्ति और फिर सन्नाटा. लेकिन प्रशासन आज तक नदियों और नालों को अतिक्रमण मुक्त करने में असफल रहा है. न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई, न ही कोई स्थायी समाधान.

विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासन पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा-“बगैर चेतावनी पानी छोड़ना जनता की जान से खिलवाड़ है. पिछले साल के बाढ़ पीड़ित आज तक मुआवज़े का इंतज़ार कर रहे हैं और अब फिर वही लापरवाही. प्रशासन सिर्फ कागजों में सक्रिय है, ज़मीन पर कुछ नहीं.” बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के प्रधानपाठ बैराज से अचानक पानी छोड़ा गया, जिससे खैरागढ़ शहर और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई. इतवारी बाजार, जो शहर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है, वहां दुकानों में पानी घुस गया और व्यापारियों का लाखो का सामान बह गया. कई किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं.सबसे चिंताजनक स्थिति शहर की पिछड़ी बस्तियों में है, जहां न राहत शिविर हैं, न भोजन, न पीने का पानी. लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

प्रशासन ने अब आम जनता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है, लेकिन यह चेतावनी तब आई जब नुकसान हो चुका था. सवाल यह है कि प्रशासन ने हर साल दोहराई जाने वाली इस आपदा से निपटने की कोई स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की? क्या शहर की जल निकासी व्यवस्था सुधारने की कोई गंभीर योजना कभी बनेगी? या फिर हर बारिश के बाद हम बस अफसोस की एक और खबर पढ़ेंगे?

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति