जयपुर से बच्चा चुराकर फरार हुई महिला, पुलिस ने नागौर से किया धरदबोच

जयपुर

राजधानी जयपुर में एक महिला ने अपने नि:संतान दामाद के लिए फुटपाथ पर सो रहे डेढ़ साल के मासूम को अगवा कर लिया। पूरी वारदात रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जयपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस केस को सुलझाते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को नागौर जिले के नावां से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। मध्यप्रदेश के गुना जिले की रहने वाली एक महिला अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ जयपुर रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर सो रही थी। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू विवाद के चलते जयपुर आकर हसनपुरा पुलिया के पास रह रही थी और काम की तलाश में थी।

उसी इलाके में 46 वर्षीय रेखा देवी गुजराती नाम की महिला भी सो रही थी, जो देखने में सामान्य लग रही थी, लेकिन उसके मन में एक खौफनाक साजिश चल रही थी। मौका मिलते ही उसने मां की गोद से मासूम को चुपचाप उठा लिया और वहां से फरार हो गई। सुबह जब मां की आंख खुली और बच्चा गायब मिला, तो उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाने में मामला दर्ज होते ही एसीपी धर्मवीर सिंह और एसएचओ लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी महिला बच्चे को लेकर स्टेशन की ओर जाती नजर आई। इसके बाद पुलिस ने ट्रेनों की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। रेखा देवी पहले अजमेर की ओर निकली, फिर कासगंज की ट्रेन से वापस आई लेकिन जयपुर की बजाय फुलेरा स्टेशन पर उतर गई। यहां से उसने जोधपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी और नागौर जिले के नावां स्टेशन पर उतर गई।

पुलिस ने नावां पहुंचते ही रेलवे स्टेशन और आसपास की बस्तियों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी महिला को एक कच्ची बस्ती से मासूम के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने जैसे ही बच्चे को मां के सुपुर्द किया, वह फूट-फूटकर रो पड़ी। मासूम पूरी तरह सुरक्षित था और उसे मेडिकल जांच के बाद मां को सौंप दिया गया।

पूछताछ में आरोपी रेखा देवी ने कबूल किया कि उसकी बेटी की शादी हो चुकी है, लेकिन उसे संतान नहीं हो रही। बेटी को बच्चा देने की नीयत से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने एक असहाय मां को निशाना बनाया, लेकिन यह नहीं जानती थी कि जयपुर पुलिस इतनी तेजी से कार्रवाई करेगी। डीसीपी वेस्ट हनुमानप्रसाद मीणा ने बताया कि महिला को कठपुतली नगर की कच्ची बस्ती से गिरफ्तार किया गया है। उसने ट्रेनों का सहारा लेकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और लगातार निगरानी ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति