अयोध्या से तीजा मनाने इस वर्ष भी अपनी मायके चंदखुरी आयेगी माता कौशल्या

चंदखुरी
गत दो वर्षों से माता कौशिल्या के मायके में उनकी मूर्ति स्थापित कर तीजा मनाने के लिए आरंभ की गई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चित्रोतपला लोककला परिषद द्वारा माता कौशल्या संग़ तीजा तिहार पर्व चंदखुरी में मनाने की तैयारी की जा रही है  . 

संस्था के निदेशक राकेश तिवारी के बताया कि इसके लिए आज संस्था के दो वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं राजेश शर्मा द्माता कौशल्या को तीजा लिवाने अयोध्या रवाना हुए .रवाना होने के पहले दोनों कलाकार परिषद के निदेशक राकेश तिवारी,मार्गदर्शक अशोक तिवारी सहित चंदखुरी जाकर श्रीमती प्रभा यादव से अंगाकर रोटी ग्रहण कर लेवाल पठोने की रस्म पूरा किया .

जिसमें श्रीमती यादव द्वारा पुरातन परम्परा का निर्वाह करते हुए रास्ते में खाने के लिए अंगाकर रोटी,अचार,तथा गुड़ प्रदान किया गया.चंदखुरी से दोनों कलाकार आज रात अयोध्या के लिए प्रस्थान किए . जहां वे दशरथ भवन से महाराज दशरथ से अनुमति लेकर पूजा पूजा पाठ कर पवित्र मिट्टी लायेंगे.मूर्ति के लिए लाई गई मिट्टी का दिनांक 4 अगस्त को बाजा गाजा  के साथ रेलवे स्टेशन में  स्वागत किया जाएगा तथा उसे दिनांक 5 अगस्त को  से माता कौशल्या तथा भगवान श्री राम की मूर्ति बनाने के।लिए प्रसिद्ध मूर्तिकार पीलू राम साहू निमोरा को सौंपा जाएगा .

मूर्ति को 22 अगस्त को चंदखुरी ले जाया जाएगा तथा 23 अगस्त को मूर्ति की स्थापना की जाएगी 24 ,25 एवं 26 अगस्त को  विभिन्न कार्यक्रम तथा रस्म का आयोजन किया जाएगा .तथा 27 सितंबर को बासी खिलाने तथा लुगरा भेंट करने के बाद माता की भव्य शोभा यात्रा निकाल कर  माता को विदाई दी जावेगी.मिट्टी लाने अधोध्या जाते समय बिदाई देते समय राकेश तिवारी,शोभा यादव,नितेश यादव,एकादशी निषाद,ऋतु निषाद,मधु निषाद,धान बाई,किरण ,आरती,सविता,तनु,गिरजा ,कालिया वर्मा,धर्मेश्वरी वर्मा हेमलता यादव सहित अनेक ग्राम वासी उपस्थित रहे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति