भाजपा का बड़ा दांव! उपराष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी शरद गुट से मांगा साथ

मुंबई
उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद गुट से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की और उनसे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल (सीपी राधाकृष्णन) की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उपराष्ट्रपति चुनाव गैर-पक्षपातपूर्ण होता है, जिसमें कोई व्हीप नहीं होता है। उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात कर मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल (सीपी राधाकृष्णन), जो मुंबई के मतदाता भी हैं, उनका समर्थन करने का अनुरोध किया।”

सीएम फडणवीस ने बताया, “शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुझसे कहा कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे, जबकि शरद पवार ने कहा कि चूंकि विपक्ष का अपना उम्मीदवार है, इसलिए वे उनके साथ जाएंगे।”

इस दौरान, देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के संबंध में मतदाता सूची को लेकर छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पृथ्वीराज चव्हाण के संबंध में विधायक अतुल भोसले ने हमारे सामने सबूत पेश किए हैं, जो बेहद गंभीर हैं। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का ठेका लिया है। इससे यह पता चलता है कि असली वोट चोर कौन है?” आरोप लगाए गए थे कि पृथ्वीराज चव्हाण के निजी सहायक गजानन अवलकर और उनके परिवार के नाम मतदाता सूची में दो जगहों पर हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के सहयोग से राज्य महिला आयोगों के साथ एक संवादात्मक और क्षमता निर्माण बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की थीम ‘शक्ति संवाद: इंटरैक्टिव एंड कैपेसिटी बिल्डिंग मीटिंग विद स्टेट वूमन कमिशन्स’ रखी गई थी। इस अवसर पर विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर, विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति