पूर्व NSA के घर हुई FBI रेड, भारत को लेकर ट्रंप की टिप्पणियों का मामला उजागर

नई दिल्ली
अमेरिका में अचानक से राजनीतिक उथल-पुथल मच गया है। FBI ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रह चुके जॉन बोल्टन के घर पर छापेमारी की है। मामला उनकी किताब 'The Room Where It Happened' में गुप्त सूचनाओं के खुलासे से जुड़ा बताया जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब एफबीआई एजेंट्स ने मैरीलैंड के बेथेस्डा इलाके में बोल्टन के घर पर छापा मारा।

FBI डायरेक्टर ने क्या कहा?
यह कार्रवाई एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल के आदेश पर की गई है। छापे के बाद काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। एफबीआई एजेंट्स मिशन पर हैं।" बता दें, बोल्टन डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। लेकिन ट्रंप से मतभेद के बाद से वे लगातार उनकी नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।

कब का है मामला?
यह पूरा मामला बोल्टन की 2020 में आई किताब से जुड़ा है। किताब में ट्रंप प्रशासन के दौरान की कई गोपनीय बातें लिखी गई थीं। ट्रंप ने इसकी रिलीज रोकने की भी कोशिश की थी, लेकिन किताब छप गई थी।

क्या है आरोप?
सितंबर 2020 में ट्रंप सरकार के न्याय विभाग ने इस किताब को लेकर जांच शुरू की थी। अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए एफबीआई ने छापेमारी की है। बोल्टन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक कर दी।

ट्रंप की आलोचना
हाल ही में बोल्टन ने ट्रंप के उस बयान पर टिप्पणी की थी, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था। बोल्टन ने कहा था कि यह सिर्फ ट्रंप की आदत है कि वह हर चीज का श्रेय लेना चाहते हैं। इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति