आज से बीएड-एमएड में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, तीन दिन की समय सीमा

 इंदौर
 उच्च शिक्षा विभाग ने नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। मंगलवार को विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के तीसरे चरण की मंजूरी दी।

इस संबंध में शेड्यूल जारी करते हुए एमपी ऑनलाइन को पंजीकरण की लिंक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को बुधवार से अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। आवेदन पत्र भरने के लिए विभाग ने तीन दिन का समय निर्धारित किया है, जिसमें 29 अगस्त को पंजीकरण की लिंक बंद कर दी जाएगी।

बीएड-एमएड, बीपीएड-एमपीएड, बीएससी बीएड, बीए बीएड सहित अन्य कोर्स की कुल 67 हजार सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 15 मई से 14 अगस्त के बीच तीन ऑनलाइन और दो सीएलसी चरण की काउंसलिंग की गई थी। बावजूद प्रदेशभर के कॉलेजों में साढ़े पांच हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं।

अशासकीय शिक्षा महाविद्यालय संघ ने उच्च शिक्षा विभाग से सीएलसी के अतिरिक्त चरण की मांग की थी। इसके परिणामस्वरूप विभाग ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तीसरे सीएलसी चरण की अनुमति दी।

30 अगस्त तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार 27 से 29 अगस्त तक पंजीकरण किया जाएगा। 30 अगस्त तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग एक सितंबर को मेरिट सूची जारी करेगा। दो सितंबर को विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा पाठ्यक्रम में सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके बाद छह सितंबर तक विद्यार्थियों को आनलाइन फीस जमा करनी होगी।

संघ के अध्यक्ष अभय पांडे, अवधेश दवे और सुनील पांड्या ने बताया कि काउंसलिंग के इस अतिरिक्त चरण से विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों ने पहले से पंजीकरण करवा रखा है, उन्हें इस चरण में फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें केवल दस्तावेज सत्यापित करवाकर प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

15 सितंबर के बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे विद्यार्थी

साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग ने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत छात्र-छात्राएं अपने विषय, पाठ्यक्रम, संकाय बदलने और कालेज स्थानांतरण की प्रक्रिया कर सकेंगे। प्रवेश निरस्त करने के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। 26 अगस्त से 15 सितंबर तक आनलाइन के लिए लिंक खोली गई है। शिक्षाविद् डा. राजीव झालानी ने बताया कि 15 सितंबर के बाद विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति