नौ सितंबर को होगी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा, नए एग्जाम पैटर्न के साथ

भोपाल 

 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एक्साइज कांस्टेबल (आबकारी आरक्षक) भर्ती परीक्षा 2024 की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 5 जुलाई 2025 को होनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन 9 सितंबर 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

दो शिफ्टों में होगी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा
एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी और इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा:

    लिखित परीक्षा
    शारीरिक दक्षता परीक्षा
    दस्तावेज सत्यापन
    मेडिकल एग्जामिनेशन

रिक्ति विवरण

एमपीईएसबी ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इनमें 72 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं, जबकि 26 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेंगे। इसके अलावा, 75 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 पद अनुसूचित जाति और 44 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

पोस्ट नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
एमपी एक्साइज कांस्टेबल 72 26 75 36 44 253

ये रहेगा परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 अंकों के प्रश्न हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल स्तर का होगा। सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 अंकों के, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि से 30 अंकों के और विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति