करियर में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है ये 5 काम

आप करियर के किसी पर लेवल पर क्यों न हों, खुद में सुधार की गुंजाइश बनी ही रहती है। ऐसे में हमें कई बार अपना सही आकलन करना होता है। तब जाकर सही मायने में हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं।

दरअसल, खुद में सुधार करना जीवन के सबसे कठिन कार्यों में से एक है। ऐसा करने के लिए आपको खुद के भीतर झांकना पड़ता है। इसका दायरा भी विस्तृत है। इसमें सफलता हासिल करने के लिए आपको वर्क और लाइफ से जुड़ी हर एक हरकतों पर नजर रखनी होती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि आप करियर को सही दिशा देना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी लाइफ हैपी हो, तो प्रॉब्लम की जगह सलूशन को अपनी लाइफ में एंट्री दें। इसके लिए आप वर्कशॉप और काउंसलर की भी सलाह ले सकते हैं। इसे लाइटली न लें, यह आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं।

जब हो सही शुरुआत
आप सुबह उठें। एक्सरसाइज करें और उसके बाद जायकेदार ब्रेकफास्ट लें। इससे आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा। हां, हो सके तो मॉर्निंग ब्रेकफास्ट घर के सदस्यों के साथ करें। इससे बिजी लाइफ से घर के लिए समय निकाल सकेंगे।

मोटिवेशनल बुक पढ़ें
मोटिवेशनल बुक आपको सीखाती हैं कि जिंदगी में कैसे आगे बढ़ना है। सेल्फ इंप्रूवमेंट में ये किताबें मददगार साबित हो सकती हैं। वैसे भी किताबों को एक अच्छा दोस्त माना गया है। एक अच्छी किताब आपकी सोच को भी बदल देती है। इसे पढ़ने से आपमें ऊर्जा का संचार होता है।

रखें पैनी नजर
मोटिवेशनल बुक के अलावा कई दूसरे रास्ते भी कारगर साबित हो सकते हैं। आपको इस बात पर नजर रखनी होती है कि आपके भीतर सार्थक बदलाव आ रहे हैं या नहीं। अक्सर लोग सेल्फ मोटिवेशन के कई प्रोग्राम जॉइन करते हैं और समय के साथ-साथ चीजों को भूल जाते हैं। नतीजा यह होता है कि वे अपना कीमती समय और पैसे दोनों ही बर्बाद कर देते हैं। अपने करीबियों से फीडबैक लेने की कोशिश करें। ऐसा करके आप खुद को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

डर का सामना करें
अपने कंफर्ट जोन को बढ़ाएं। इसके लिए आपको अपने भीतर के डर को खत्म करना होगा। आप अपने हेजीटेशन को दूर करें। कोई नया प्रॉजेक्ट मिलता है, तो उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उसे करके दिखाएं। ऐसा करने से आप डर पर जीत हासिल कर पाते हैं। आपके भीतर कॉन्फिडेंस आएगा।

सीखना है अच्छी आदत
सीखने वालों के पास कई विकल्प होते हैं। वे ऑफिस, घर, बाजार, बस, ट्रेन कहीं भी सीख सकते हैं। अपने कम्यूनिकेशन स्किल को निखारते रहें। अपनी पसंद और नापसंद को जानें और हर चीज को पॉजिटिव वे में लेकर चलें।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति