NEET-PG ऑल इंडिया 50% कोटा मेरिट लिस्ट जारी, स्कोरकार्ड 5 सितंबर से उपलब्ध

नई दिल्ली 
एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, डीएनबी, डॉ. एनबी (छह वर्षीय) और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑल इंडिया 50 प्रतिशत कोटा सीटों पर प्रवेश हेतु मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। गौरतलब है कि नीट पीजी 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित हुई थी, जबकि इसका परिणाम 19 अगस्त को घोषित किया गया था।

उम्मीदवारों के ऑल इंडिया 50% कोटा स्कोरकार्ड 5 सितंबर, 2025 से NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी इन्हें अगले छह महीनों तक डाउनलोड कर सकेंगे। NBEMS ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे।

मेरिट लिस्ट में क्या-क्या शामिल है?
 
ओवरऑल NEET PG 2025 रैंक।
ऑल इंडिया 50% कोटा रैंक।
कैटेगरी वाइज रैंक।

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 19 अगस्त को घोषित न्यूनतम कटऑफ स्कोर हासिल किया है, वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे।

NEET PG 2025 स्कोरकार्ड में क्या होगा?
5 सितंबर को जारी होने वाले स्कोरकार्ड में ये जानकारियाँ दर्ज होंगी
NEET PG रैंक: उम्मीदवार की ओवरऑल रैंकिंग।

ऑल इंडिया कोटा रैंक: AIQ काउंसलिंग के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों के बीच उम्मीदवार की स्थिति।

ऑल इंडिया कोटा कैटेगरी रैंक: संबंधित कैटेगरी (OBC/SC/ST/EWS) के पात्र उम्मीदवारों के बीच योग्यता स्थिति।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति