DAVV IET में CS-IT कोर्स की मांग बढ़ी, CSE-BS की सीटें बढ़ाकर अब CLC राउंड होगा

इंदौर
 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV IET Admission 2025) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा है। BTech कोर्सेज की 882 सीटें सिर्फ दो चरण की काउंसलिंग में भर गईं, जिसमें 660 रेगुलर, EWS व अन्य कोटे की 192 सीटें है।

बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) की 30 सीटें शामिल थीं। छात्रों के जबरदस्त रुझान के चलते अब CLC राउंड की तैयारी की जा रही है ताकि अगर कोई सीट खाली हो तो उसे कॉलेज लेवल पर भरा जा सके।
CS-BS में बढ़ाई सीटें

खासबात यह है कि पिछले साल ही शुरू किया गया कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम (Computer Science and Business Systems) कोर्स इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा।

इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई कि सीटें 60 से बढ़ाकर 120 करनी पड़ीं। कोर्स की सभी सीटें भरने के बाद विभाग को प्रवेश बंद करना पड़े है। कंप्यूटर साइंस और आईटी जैसे कोर्सेज की मांग भी टॉप पर रही।

स्थिति यह रही कि कुछ ब्रांचेस में आखिरी 1-2 सीटों के लिए 200 से ज्यादा छात्र काउंसलिंग में शामिल थे। इससे साफ है कि आईईटी की ब्रांचेस इस साल छात्रों की पहली पसंद बनीं। खाली सीटों के लिए CLC Gene कोर्स में सीटें रिक्त हैं। उनके लिए संस्थान CLC राउंड करवाने जा रहा है।

इसमें वे सीटें भरी जाएंगी, जो फीस न जमा करने या अन्य संस्थानों में प्रवेश के कारण खाली होंगी। यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। ऐसे में जिन छात्रों को पहले मौका नहीं मिल पाया, उनके लिए अब भी प्रवेश पाने का एक और अवसर है।
कट ऑफ रहा ज्यादा

अधिकारियों के मुताबिक इस बार हर ब्रांच की कट ऑफ काफी ज्यादा रहा। खासकर कंप्यूटर साइंस, आईटी और सीएस-बीएस की डिमांड अभूतपूर्व रही। हालांकि अन्य ब्रांचेस जैसे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी अपेक्षा से कहीं ज्यादा छात्रों ने चॉइस भरी। संस्थान फिलहाल सीटें बढ़ाने की योजना नहीं बना रहा है।

यह है सीटों का ब्यौरा सिविल इंजीनियरिंग: 76कंप्यूटर साइंस : 152इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन: 78इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकॉम : 154मैकेनिकल: 78आईटी : 156सीएस-बीएस : 158बीडेस: 30

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति