भारतीय सेना में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, TES-55 के तहत टेक्निकल एंट्री स्कीम शुरू

 नई दिल्ली
भारतीय सेना में जाने का हर युवा का सपना होता है. ऐसे में भारतीय सेना इस सपने को पूरा करने का युवाओं को अवसर प्रदान कर रहा है.  डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल से जानकारी दी है. 

इंडियन आर्मी कई लेवल पर जॉइन की जा सकती है. अभी जो भर्ती आई है. इसमें 12वीं के बाद ही युवाओं को सेना में शामिल होने का मौका मिल रहा है. 12वीं पास युवक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती 10+2 टेक्निकल एंट्री स्किम (TES-55) के तहत हो रही है.

क्या है आवेदन करने की योग्यता
सेना में आवेदन करने के लिए सबसे पहली योग्यता है – अविवाहित होना. TES-55 के तहत जिन युवकों की शादी नहीं हुई है, सिर्फ उन्हें ही आवेदन का मौका मिलेगा. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ विषयों के साथ 10+2 में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है.

इतनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन
12वीं में 60 प्रतिशत अंक के  साथ ही JEE मेंस में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी. वहीं इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इससे ज्यादा उम्र वालों को योग्य नहीं माना जाएगा. 

यहां मिलेगी सारी जानकारी
सेना में भर्ती होने के लिए 13 नवंबर से आवेदन किए जा सकते हैं. इस भर्ती को लेकर सारी जानकारी सेना की ऑफिशियल रिक्रूटिंग वेबसाइट पर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर भर्ती प्रक्रिया की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति